Highlight : एक मां ऐसी भी!, बच्चा बेचकर उड़ा दिए पैसे, कगांल होने पर फिर से हो गई प्रेग्नेंट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

एक मां ऐसी भी!, बच्चा बेचकर उड़ा दिए पैसे, कगांल होने पर फिर से हो गई प्रेग्नेंट

Uma Kothari
4 Min Read
china-mother-sells-two-children-for-luxury-spending

एक बेरहम मां की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसने अपनी अय्याशी के लिए अपने बच्चों को ही बेच डाला। पहले मां ने अपने पहले बच्चें को बेचा। जब वो पैसे खत्म हो गए तो दोबार प्रेंग्नेंट हुई और फिर से अपने बच्चे को पैसों के लिए बेच दिया। ये मामला सामने आने के बाद मां की ममता पर सवाल खड़े कर दिए है।

छोटी उम्र में छोड़ दिया था घर

दरअसल ये पूरा मामला चीन का है। आरोपी महिला की पहचान ह्वांग से हुई है। 26 साल की ये महिला दक्षिणी चीन के गुआंग्शी प्रांत में रहती है। ह्वांग के माता पिता ने उसे गोद लिया था। वो ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है। प्राथमिक शिक्षा पास करने के बाद छोटी उम्र में ही ह्वांग ने घर छोड़ दिया था।

पहला बच्चा बेचकर उड़ा दिए पैसे

जिसके बाद उसने फुजियान प्रांत के फूजौ में रहना शुरू किया। अक्टूबर 2020 में ह्वांग ने पहले बच्चे को जन्म दिया। लेकिन आर्थिक तंगी से जूझने के कारण वो अपने बच्चे का पालन-पोषण नहीं कर पाई। जिसके बाद उसने अपने बच्चे को बेचने का निर्णय किया।

ये भी पढ़ें:- अब इतना तेज चलेगा इंटरनेट!, 1 सेकेंड में Netflix की सारी मूवी और शोज होंगे डाउनलोड, जानिए कैसे

इतने में बेचा पहला बच्चा

ह्वांग की बच्चा बेचने की मंशा के बारे में जब उसकी मकान मालकिन वी को पता चला। तो उसने अपने रिश्तेदार ली से ह्वांग का संपर्क कराया। ली के बेटे के बच्चे नहीं हो रहे थे। ऐसे में वो ह्वांग से बच्चा खरीदने के लिए तैयार हो गई। करीब 5,000 युआन यानी की 5 लाख 17 हजार रुपए में ह्वांग ने अपना बच्चा ली को बेच दिया।

2022 में दूसरे बच्चे को दिया जन्म

चीनी मीडिया के अनुसार इन पैसों को मां ने लाइव स्ट्रीमिंग में खर्च कर दिए। कुछ दिनों बाद जब ह्वांग दोबारा से कंगाल हो गई तो उसने फिर से एक खतरनाक प्लान बनाया। उसने दूसरे बच्चे को जन्म देकर उसे भी बेचने का प्लान बनाया। इसके लिए वो पुरुषों की तलाश में जुट गई। ह्वांग ने साल 2022 में एक बेटे को जन्म दिया।

पैसों को लाइव स्ट्रीमर्स और कपड़ों में उड़ा दिए

बच्चा होने के बाद उसने दलाल से संपर्क किया। महज 38,000 युआन यानी की 4 लाख 37 हजार रुपए में उसने अपने बेटे को बेच दिया। दलाल ने करीब 103,000 युआन यानी 12 लाख रुपए में उस बच्चें को कही और बेच दिया। एक बार फिर मां ने उस बच्चे को बेचकर मिले पैसों को लाइव स्ट्रीमर्स को टिप देने और कपड़े खरीदने में खर्च कर दिए।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस को इसके बारे में साल 2022 में पता चला। जिसके बाद ह्वांग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फोन की जब तलाशी की गई तो उसमें बच्चा बेचने की चैट पुलिस को मिली। जिसके बाद ह्वांग को अदालत में पेश किया गया।

हुई ये सजा

8 जुलाई 2024 को कोर्ट ने ह्वांग को 5 साल 2 महीने की जेल की सजा सुनाई। साथ ही फर्जीवाड़ा और तस्करी के लिए ह्वांग पर 30,000 युआन (3 लाख 59 हजार) का जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा कोर्ट ने मकान मालकिन वी को 7 महीने और ली को 9 महीने की जेल में भेजा।

TAGGED:
Share This Article