Highlight : दीपम सेठ ने संभाला कार्यभार, नए DGP ने मुख्य सचिव ने की शिष्टाचार भेंट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दीपम सेठ ने संभाला कार्यभार, नए DGP ने मुख्य सचिव ने की शिष्टाचार भेंट

Yogita Bisht
2 Min Read
शिष्टाचार भेंट

आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ ने उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक का कार्यभार संभाल लिया है। जिसके बाद नए डीजीपी मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने से मिलने के लिए पहुंचे।

दीपम सेठ ने संभाला कार्यभार

उत्तराखंड के नए डीजीपी दीपम सेठ बन गए हैं। सोमवार को उन्होंने कार्यभार संभाल दिया है। वर्तमान में दीपम सेठ उत्तराखंड के सबसे सीनियर पुलिस अधिकारी हैं। दीपम सेठ उत्तराखंड पुलिस में 13वें पुलिस महानिदेशक बन गए हैं।

बता दें कि वो उत्तराखंड कैडर के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। महानिदेशक बनाए जाने से पहले वो प्रतिनियुक्ति पर थे। साल 2019 से दीपम सेठ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी होने से पहले ही उनको वापस लिया गया। उन्होंने करीब छह साल तक SSB में प्रतिनियुक्ति पर काम किया। जिसके बाद उन्हें डीजीपी बनाया गया है।

मुख्य सचिव ने की नए DGP से शिष्टाचार भेंट

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सचिवालय में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की। बता दें कि वर्तमान में दीपम सेठ उत्तराखंड के सबसे सीनियर पुलिस अधिकारी हैं। बता दें कि डॉ. दीपम सेठ का जन्म उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर हुआ। अपनी प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने यहीं से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बीआईटीएस पिलानी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और 1995 में भारतीय पुलिस सेवा में आए।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।