Big News : दून अस्पताल में भर्ती आपदा पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दून अस्पताल में भर्ती आपदा पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
devbhoomi live news

devbhoomi live newsदेहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दून अस्पताल में भर्ती अराकोट क्षेत्र के आपदा पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से हालचाल जाना। अस्पताल प्रशासन को आपदा पीड़ितों का पूरा उपचार निशुल्क करने के निर्देश दिए।

साथ ही उनका विशेष ध्यान रखने के लिए डॉक्टरों को निर्देशित किया। उन्होंने दवाइयां बाहर से मंगवाने की खबरों का संज्ञान लेते हुए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को सभी दवाइयां निशुल्क उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। डाक्टरों से इलाज का अपडेट भी लिया।

Share This Article