Trending : जिंदा चूजा निगल गया शख्स, जिंदा निकला मुर्गी का बच्चा लेकिन दम घुटने से व्यक्ति की हुई मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

जिंदा चूजा निगल गया शख्स, जिंदा निकला मुर्गी का बच्चा लेकिन दम घुटने से व्यक्ति की हुई मौत

Uma Kothari
3 Min Read
a man in chattisgarh swallows live chicken

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स ने जिंदे चूजे को निगल लिया। जिसके चलते दम घुटने से उसकी मौत हो गई। हालांकि हैरानी वाली बात ये है कि चूजे को निगलने वाला शख्स तो मर गया लेकिन डॉक्टरों ने चूजे को जिंदा निकाल दिया। खबरों की माने तो शख्स ने संतान की चाह में झाड़ फूंक कराने वाली की बात मानकर चूजे को निगला था।

जिंदा चूजा निगल गया शख्स

दअरसल ये मामला छिन्दकालों गांव का है। जहां पर 35 साल के आनंद राम यादव ने जिंदा चूजे को निगल लिया। बेहोशी की हालत में परिवार वाले शख्स को पास के एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। दरअसल बीते 15 सालों से आनंद की संतान नहीं हो रही थी। संतान की चाह में वो काफी परेशान रहता था। तभी गांव के एक व्यक्ति की सलाह से आनंद झाड़ फूंक कराने चला गया। खबरों की माने तो करीब एक साल से आनंद गांव में महिला बैगा के पास झाड़ फूंक करवा रहा था।

इस वजह से शख्स निगल गया चूजा

पांच महीने पहले ही उसके घर बेटे ने जन्म लिया। घर में बेटे के जन्म से खुशियों का माहौल था। आनंद के मरने से पांच दिन पहले ही बच्चे का मुंडन हुआ था। पारिवार की माने तो बेटे की चाह के लिए आनंद राम ने मन्नत मांगी थी। उसी को पूरा करने के लिए वो 200 रूपए का एक काली मुर्गी का बच्चा खरीद कर लाया। परिवार के पूछने पर उसने सारी बात बताई। मन्नत पूरी करने के लिए जैसे ही आनंद ने मुर्गी के बच्चे को निगला, वैसे ही दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

डॉक्टर ये मामला देख हो गए हैरान

मृतक का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर इस केस को देखकर हैरान रह गए। उन्हें शख्स के मरने की वजह नहीं पता चल रही थी। इसी बीच जब डॉक्टर ने शख्स का गला चेक किया तो वो शॉक्ड हो गए। मृतक के गले में चूजा फंसा हुआ था। ऐसे में डॉक्टरों ने गले में खड़े चूजे को जिंदा निकाला।

Share This Article