मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो नेशनल पार्क में नमीबिया से आए चीतों का एक नया वीडियो सामने आया है। गामिनी नाम की मादा चीता अपने पांच शावकों के साथ मौज-मस्ती करते हुए दिखी। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर ये वीडियो शेयर किया है।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शेयर किया वीडियो
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, चीता गामिनी अपने पांच शावकों के साथ कूनो नेशनल पार्क में बारिश का आनंद ले रही है। गामिनी अपने बच्चों को प्रकृति और सुहाने मौसम के बीच दुलार रही है। गामिनी पारिवारिक सद्भाव की एक कहानी बुन रही है।
मार्च में गामिनी ने छह शावक जन्में थे
बता दें कि इस साल मार्च के महिने में अफ्रीकी मादा चीता गामिनी ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छह शावकों को जन्म दिया था। तब केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ‘गामिनी विरासत आगे बढ़ रही है। खुशी का कोई अंत नहीं है। यह पांच नहीं, बल्कि छह शावक हैं। मंत्री ने चीता गामिनी के छह शावकों के चित्र भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किए थे।