Big News : केदारनाथ बेस कैंप में दुष्कर्म का प्रयास मामले में नया मोड़, भाजपा महिला नेता की कथित चैट वायरल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

केदारनाथ बेस कैंप में दुष्कर्म का प्रयास मामले में नया मोड़, भाजपा महिला नेता की कथित चैट वायरल

Yogita Bisht
3 Min Read
चैट हुई वायरल

शनिवार को केदरानाथ बेस कैंप में भाजपा की महिला नेता से दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया था। जिसमें महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक व्हाट्सएप चैट वायरल हो रही है। जिसमें महिला नेता सुरक्षित ना होने की बात कह रही है।

केदारनाथ बेस कैंप में दुष्कर्म का प्रयास मामले में नया मोड़

भाजपा की महिला नेता से केदारनाथ बेस कैंप में दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद से प्रदेश में चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। बता दें कि एक महिला ने केदारनाथ बेस कैंप में उसके साथ रेप की कोशिश के आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला भाजपा की नेता बताई जा रही है।

महिला की केदारनाथ में दुकान है और वहीं बेस कैंप के एक टेंट में वो रहती है। महिला ने आरोप लगाए हैं कि उसके गांव का ही एक व्यक्ति अचानक उसके टेंट में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया और वो चिल्लाने लगी तो आरोपी वहां से भाग गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

भाजपा महिला नेता की कथित चैट वायरल

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक व्हाट्सएप चैट वायरल हो रही है। जिसे पीड़ित महिला का बताया जा रहा है। कथित चैट में नजर आ रहा है कि भाजपा गुप्तकाशी मंडल नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप में चैट चल रही है। जिसमें लिखा गया है कि भाजपा के कई दिग्गज नेता उस पर दबाव बना रहे हैं जिनका नाम लेना उचित नहीं है।

इसके साथ ही ये लिखा गया है कि जहां पार्टी को महिला का सम्मान करना चाहिए था उसके साथ खड़े रहना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। मैं खुद का इस पार्टी में रहना उचित और सेफ नहीं समझती हूं। इस चैट को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कथित चैट उसी भाजपा महिला नेता की है जिसके साथ केदारनाथ बेस कैंप में दुष्कर्म का प्रयास हुआ था।

KEDARNATH NEWS
सोशल मीडिया पर वायरल चैट

डीजीपी को लिखा पत्र

सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप चैट के साथ ही एक पत्र भी वायरल हो रही है। जिसे महिला ने डीजीपी के लिए लिखा है। पत्र में महिला ने डीजीपी से उसकी और उसके परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।

KEDARNATH NEWS

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।