Big News : चारधाम के बंद हुए कपाट, सूतक काल से पहले की गई संध्या आरती - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

चारधाम के बंद हुए कपाट, सूतक काल से पहले की गई संध्या आरती

Yogita Bisht
2 Min Read
CHAR DHAM YATRA

आज साल का आखिरी चंद्रग्रहण है जिसके चलते आज चारों धाम केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में मंदिर के कपाट शाम चार बजे बंद कर दिए गए हैं। सूतक काल से पहले ही चारों धाम में संध्या आरती की गई।

चंद्रग्रहण के चलते चारधाम के बंद हुए कपाट

शनिवार को चंद्रग्रहण के चलते चार धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं। सूतक काल से पहले शाम चार बजे केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिर भी बंद कर दिए गए हैं।

रात एक बजकर चार मिनट से लगेगा ग्रहण

आपको बता दें कि 28 अक्तूबर को रात एक बजकर चार मिनट से लगेगा। ग्रहण लगने से नौ घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है। सूतक काल लगने के कारण मंदिरों को बंद कर दिया गया है। रविवार को सुबह शुद्धिकरण करने के बाद ब्रह्म मुहूर्त में मंदिरों के कपाट खुलेंगे। इसके साथ ही महाभिषेक, रूद्राभिषेक सहित सभी पूजाएं संपन्न होंगी।

सूतक काल से पहले की गई संध्या आरती

केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री धाम में सूतक काल लगने से पहले ही संध्या आरती कर कपाट बंद कर दिए गए हैं। चारों धामों के कपाट बंद होने के कारण श्रद्धालु अब दर्शन नहीं कर पाएंगे। रविवार सुबह कपाट खुलने के बाद ही भक्त दर्शन कर पाएंगे।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।