Big News : नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रही चारधाम यात्रा, 47 लाख पार हुई पंजीकरण की संख्या - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रही चारधाम यात्रा, 47 लाख पार हुई पंजीकरण की संख्या

Yogita Bisht
2 Min Read
char dham yatra

चारधाम यात्रा के लिए दिन पर दिन श्रद्धालुओं का उत्तसाह बढ़ता जा रहा है। अब तक चारधाम यात्रा के लिए 47 लाख श्रद्धालुओ ने पंडीकरण कराया है। मौसम खराब होने के बाद भी यात्रियों का उत्तसाह कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 47 लाख पार

चारधाम यात्रा दिन पर दिन नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रही है। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 47 लाख पार पहुंच गए हैं। इस साल अभी तक 47.49 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिए हैं, जबकि पिछले साल कुल 46.27 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा कर दर्शन किए थे।

विपरीत मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की बढ़ रही संख्या

इस बार यात्रा के शुरू होने से ही मौसम खराब चल रहा है। लेकिन विपरीत मौसम के बाद भी चार धामों में यात्रा के लिए लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। अब तक चारधाम यात्रा में 30 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

सबसे ज्यादा केदारनाथ में किए श्रद्धालुओं ने दर्शन

जिसमें सबसे अधिक केदारनाथ में दस लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बद्रीनाथ धाम में नौ लाख, यमुनोत्री में 4.60 लाख और गंगोत्री में 5.35 लाख तीर्थयात्रियों ने अब तक दर्शन कर चुके हैं। जबकि हेमकुंड साहिब में अब तक 85 हजार तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं।

वेब पोर्टल के जरिए कराई हुए सबसे ज्यादा पंजीकरण

चारधाम यात्रा के लिए सबसे अधिक 35.72 लाख श्रद्धालुओं ने वेब पोर्टल के जरिए पंजीकरण कराया। दूसरे नंबर पर 8.87 लाख ने मोबाइल एप के जरिए और 2.89 लाख ने व्हाट्सअप से पंजीकरण कराया। अभी यात्रा नवंबर तक है। ऐसे में इस साल पंजीकरण और श्रद्धालुओं के दर्शन करने का नया रिकॉर्ड बनने की संभावना जताई जा रही है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।