Big News : चारधाम यात्रा: श्रीनगर में हादसे का शिकार हुई गुजरात के यात्रियों की कार, सात लोग घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

चारधाम यात्रा: श्रीनगर में हादसे का शिकार हुई गुजरात के यात्रियों की कार, सात लोग घायल

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
HADSA

श्रीनगर में सोमवार सुबह गुजरात के यात्रियों की कार हादसे का शिकार हो गई। बता दें हादसा कीर्ति नगर के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कीर्ति नगर के समीप यात्रियों की कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार सात यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

तीव्र मोड होने के कारण अनियंत्रित हुई कार

मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे के करीब पुलिस को हादसे की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि यात्री सोनप्रयाग व रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। इस दौरान तीव्र मोड होने के कारण बुलेरो अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए श्रीनगर के बेस अस्पताल पहुंचाया।

घायलों का विवरण

घायलों की पहचान संदीप (35) पुत्र सूरज सिंह निवासी बड़ासू गुप्तकाशी (चालक), रुचि पत्नी (25) केयूर प्रजापति निवासी, केयूर प्रजापति (26) पुत्र नवीन भाई प्रजापति निवासी आरोही हॉस्पिटल उमरेठ जिला आनंद गुजरात, आरोही चावड़ा (8) पुत्री सुनील चावड़ा, दीक्षा चावड़ा (32) पुत्री सुनील चावड़ा, सुनील चावड़ा (39) पुत्र विनोद राम, मानव चावड़ा (2) पुत्र सुनील चावड़ा निवासी के रूप में हुई है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।