Big News : Char Dham Yatra News : बढ़ रहा यात्रियों की मौत का आंकड़ा, मृतकों की संख्या पहुंची 81 - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Char dham yatra news : बढ़ रहा यात्रियों की मौत का आंकड़ा, मृतकों की संख्या पहुंची 81

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
दो दिन नहीं होंगे चारधाम यात्रा को लेकर रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा 2024 पर आए चार तीर्थयात्रियों की मौत की खबर सामने आ रही है। बता दें अभी तक चारधाम यात्रा पर 81 श्रद्धालु अपनी जान गंवा चुके हैं।

बढ़ रहा यात्रियों की मौत का आंकड़ा

केदारनाथ धाम पर आए दो यात्रियों की मौत की खबर सामने आ रही है। जबकि दो मौत यमुनोत्री धाम पर आए यात्रियों की हुई है। जानकारी के अनुसार यमुनोत्री में अब तक 19 यात्री अपनी जान गंवा चुके हैं।

मृतकों की संख्या पहुंची 81

राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक अभी तक सबसे ज्यादा मौत केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान हुई है। बता दें केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान 38 यात्रियों की मौत हो चुकी है। अभी तक चारों धाम में 81 यात्रियों की मौत हो चुकी है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।