Big News : Char Dham Yatra : चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथि घोषित, यहां जानें कब तक कर सकते हैं यात्रा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Char Dham Yatra : चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथि घोषित, यहां जानें कब तक कर सकते हैं यात्रा

Yogita Bisht
3 Min Read
CHAR DHAM YATRA चारधाम यात्रा

केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथियों की घोषणा हो गई है। शीतकाल के लिए धामों के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा भी समाप्त हो जाएगी। फिर छह महीने बाद चारों धामों के कपाट विधि-विधान पूर्वक खोले जाएंगे। शीतकाल में भगवान अपनी शीतकालीन गद्दीस्थल में भक्तों को दर्शन देते हैं।

चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथि घोषित

केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरानुसार भैया दूज के दिन बंद होते हैं। इसलिए केदारनाथ धाम और यमनोत्री धाम के कपाट तीन नवंबर को विधि-विधानपूर्वक बंद किए जाएंगे। जबकि बद्रीनाथ के कपाट 17 नवंबर को बंद होंगे और गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट गोवर्धन पूजा के दिन बंद होंगे।

BADRINATH बद्रीनाथ धाम
बद्रीनाथ धाम

इस दिन बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

विजय दशमी के अवसर पर बद्रीनाथ धाम मंदिर परिसर में पंचाग गणना पश्चात शनिवार को बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की घोषणा की गई। बद्रीनाथ धाम के कपाट नवंबर को 17 नवंबर रात 9 बजकर 7 मिनट पर बंद होंगे। बता दें कि अभी तक 11 लाख से अधिक तीर्थयात्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे। जबकि साढ़े 13 लाख से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ धाम दर्शन के दर्शन किए हैं।

Kedarnath-Temple-Uttarakhand
केदारनाथ धाम

भैया दूज के दिन बंद होंगे केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट

केदारनाथ धाम के कपाट दीपावली के पावन पर्व के पश्चात भैया दूज को 3 नवंबर सुबह 8.30 बजे बंद हो रहे हैं। इसी दिन 3 नवंबर को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली पहले पड़ाव रामपुर ( निकट फाटा) को प्रस्थान करेगी। 4 नवंबर को पंचमुखी डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी।

yamnotri dham
यमुनोत्री धाम

5 नवंबर को गुप्तकाशी से पंचकेदार गद्दस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में शीतकाल हेतु विराजमान होगी।भैयादूज के दिन ही यमनोत्री धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद होंगे। तीन नवंबर को यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 3 मिनट पर बंद होंगे।

GANGOTRI DHAM
गंगोत्री धाम

दो नवंबर को बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

गंगोत्री धाम के कपाट भैया दूज से एक दिन पहले अन्नकूट गोवर्धन पूजा के दिन बंद होते हैं। इस साल गंगोत्री धाम के कपाट अभिजीत मुहूर्त में बंद होंगे। शनिवार 2 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 4 मिनट पर शुभ मुहूर्त में विधि-विधानपूर्वक बंद किए जाएंगे। आपको बता दें कि चारों धामों के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा भी समाप्त हो जाती है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।