Highlight : अगले 24 घंटे पांच पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार, मैदान में तापमान बढ़ने की संभावना - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अगले 24 घंटे पांच पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार, मैदान में तापमान बढ़ने की संभावना

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
weather

उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज के चलते अगले 24 घंटे में पांच जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। राजधानी व आसपास के इलाकों में बदल छाए रहेंगे।

पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल के मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना है। मैदानी इलाकों में दिन और रात के तापमान में 18 डिग्री तक का अंतर देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। तो वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना है।

मार्च शुरू होते ही होने लगा गर्मी का एहसास

फरवरी में वर्षा न के बराबर होने के कारण शुष्क मौसम समय से पहले गर्मी का एहसास कराने लगा। बीते दो सप्ताह से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दून में दो दिन से अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, पंतनगर में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री, मुक्तेश्वर में 21.9 डिग्री व 6.9 डिग्री जबकि टिहरी जनपद में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया।

सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार

ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में दिन में पारा चढ़ रहा है। हालांकि, अभी सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।