Champawat : चम्पावत: अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलटी ट्रेक्टर ट्राली, तीन मजदूर घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

चम्पावत: अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलटी ट्रेक्टर ट्राली, तीन मजदूर घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
MAJDUR GHAYAL

डामरीकरण का कार्य समाप्त कर बाराकोट क्षेत्र से चंपावत की ओर जा रहे ट्रैक्टर की ट्राली सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में ट्रेक्टर ट्राली सड़क पर ही पलट गई। हादसे में तीन मजदुर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलटी ट्रेक्टर ट्राली

घटना रविवार को लोहाघाट के देवरारी बैंड के पास की बताई जा रही है। सामने से तेज रफ्तार की कार आ रही थी। जिसे बचाने के लिए ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई। ट्राली पलटने से उसमें सवार तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक मजदूर मामूली रूप से चोटिल है।

तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल

दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों का उपचार कर रही डॉ प्रिया नगरकोटी ने बताया की तीनों घायलों के सर व हाथ पैरों में काफी गंभीर चोट हैं।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। गंभीर घायलों में रोहित, सहारनपुर,अर्जुन, सहारनपुर और इसरार, सहारनपुर के निवासी हैं। इसके साथ ही चौथा मजदूर संदीप भी सहारनपुर का रहने वाला है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।