Big News : चंपावत: शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ छह माह से कर रहा था दुष्कर्म, ऐसे हुआ खुलासा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

चंपावत: शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ छह माह से कर रहा था दुष्कर्म, ऐसे हुआ खुलासा

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
Rape

चंपावत जनपद के लोहाघाट थाना क्षेत्र मे शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को पोक्सो एक्ट सहित कई संगीन धाराओ में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

किशोरी के साथ छह माह से कर रहा था दुष्कर्म

लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया कि लोहाघाट थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय नाबालिक लड़की ने शनिवार को थाने में तहरीर दी थी। किशोरी ने बताया कि उसी के गांव के रहने वाला 25 वर्षीय युवक ने उसे शादी का झांसा देकर पिछले 6 महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसके साथ ही किशोरी के परिवार को बदनाम करने की लगातार धमकी दे रहा था।

पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार

एसओ खत्री ने बताया नाबालिक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को 5/6 पोक्सो अधिनियम, 376(3), 506 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एसओ खत्री ने बताया की पुलिस ने आरोपी कर पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।