Champawat : उत्तराखंड : घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका, फिर पुलिस ने जो किया वह काबिले तारीफ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका, फिर पुलिस ने जो किया वह काबिले तारीफ

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Inter cast marriege

Inter cast marriege

चंपावत : उत्तराखंड के सीमांत जिले चंपावत से एक अजब का मामला सामने आया है। यह बता दें कि यहां जब परिवार वालों ने लड़का लड़की की शादी से इंकार कर दिया तो दोनों प्रेम प्रेमिका घर से भागने का मन बनाया। इसके बाद जो हुआ वह चर्चाओं का विषय बना हुआ है.

आपको बता दें कि मामला सीमांत जिला चंपावत की चौड़ी रमैला और दुबडज़ैनल गांव का है। इन दोनों गांव के युवक और युवती का बीते 10 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने विवाह को लेकर अपने परिजनों से बात की। लेकिन परिजनों ने विवाह से साफ इंकार कर दिया क्योकिं दोनों की जाति अलग अलग है। ऐसे में दोनों ने घर से भागने का मन बनाया। शनिवार को दोनों गांव पहुँचे। दोनों को थाने ले जाया गया। यहां दोनों शादी की जिद पर अड़ गए। दोनों के परिजनों और क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों को भी थाने में बुलाया गया। बाद में दोनों की जिद्द को देखते हुए परिजनों ने शादी की अनुमति दे दी। पुलिस ने मंच थाने में ही दोनों की शादी कराई। पुलिस की मौजूदगी में युवक ने युवती ने सात फेरे लिए। पुलिस ने शादी में शामिल हुए लोगों को भोजन भी कराया।

दोनों के परिवारों की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण एसओ दिवान सिंह ने अपनी ओर से 2000 की मदद की। इसी के साथ अन्य पुलिस कर्मियों ने भी मदद की।

Share This Article