पिथौरागढ़: चाय वला प्रधानमंत्री तो आपको खूब याद होगा। पीएम मोदी के चाय वाले कर चर्चा तो पूरी दुनिया में हुई, लेकिन उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद चाय वाले प्रधान की चर्चा पूरे प्रदेश में बड़े जोर-शोर से चल रही है। इस चाय वाले को प्रदेश के बड़े-बड़े नेता बधाई देने में जुटे हैं।
दअरसल, ये चाय वाला कोई और नहीं, बल्कि कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में चाय बेचने वाला अन्ना है। अन्न कांग्रेस का पूर्णकालिक कार्यकर्ता है। इसलिए अब कांग्रेस अन्ना को पूरे प्रदेश में चाय वाले प्रधान जी के रूप में पेश करने की योजना बना रही है।
अन्ना मूल रूप से डीडीहाट विकासखंड के गांव अणा के रहने वाले हैं और देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में चाय बेचते हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के का कहना है कि अन्ना कांग्रेस का पूर्णकालिक कार्यकर्ता है। ग्राम प्रधान के चुनाव के लिए अन्ना बीच-बीच में छुट्टी लेकर भी जाता रहा। अन्ना प्रधान बनकर बेहद खुश है।