National : हिमाचल में राष्ट्रीय आपदा घोषित करें केंद्र सरकार, सीएम सुक्खू ने बताया बारिश से हुआ 3000 करोड़ का नुकसान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

हिमाचल में राष्ट्रीय आपदा घोषित करें केंद्र सरकार, सीएम सुक्खू ने बताया बारिश से हुआ 3000 करोड़ का नुकसान

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
disaster

हिमाचल प्रदेश में बारिश अपना कहर बरसा रही है। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं। इस दौरान हजारों लोगों का रेसक्यू किया जा चुका है। इस बीच हिमाचल में बारिश और भूस्खलन से 3000 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है। वहीं अब बारिश के कहर को देखते हुए हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से अपील की है।

बारिश से 3000 करोड़ का नुकसान

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में बारिश से 3000 करोड़ का नुकसान हुआ है। उन्होनें सभी जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की और नुकसान का आकलन किया। वहीं उन्होनें हिमाचल प्रदेश की आपदा की स्थिति को लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला शिव से चर्चा की है।

हिमचाल में करें राष्ट्रीय आपदा घोषित

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि इस घड़ी में हिमाचल की अधिक से अधिक मदद की जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुक्ख ने केंद्र सरकार से इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है।

Share This Article