Uttarakhand : केंद्र ने एक साथ प्रदेश के आठ IPS अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर बुलाया, आदेश जारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

केंद्र ने एक साथ प्रदेश के आठ IPS अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर बुलाया, आदेश जारी

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड के आठ आईपीएस अधिकारियों को एक साथ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बुलाया है. केंद्र सरकार ने इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए हैं. बता दें इनमें से कई अधिकारियों को हाल ही में अहम जिम्मेदारी सौंपी थी.

आठ IPS अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा

हालांकि शासन ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए चार अधिकारियों के नाम वापस लेने की गुजारिश की थी, बावजूद इसके केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन आठ अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं. ऐसे में इन अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति पर जाने से पुलिस महकमे में जल्द बड़ा फेरबदल होने की संभावना है.

लिस्ट में ये नाम शामिल

  • आईजी मुख्तार मोहसिन
  • आईजी अरुण मोहन जोशी
  • आईजी नीरू गर्ग
  • आईजी राजीव स्वरूप
  • आईजी मुख्तार मोहसिन
  • डीआईजी सेंथिल अबुदई
  • डीआईजी जन्मेजय खंडूरी
  • डीआईजी पी रेणुका देवी
  • डीआईजी बरिंदरजीत सिंह
Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।