Big News : शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द मामला : विजिलेंस की कार्रवाई पर बोले CM, भ्रष्टाचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द मामला : विजिलेंस की कार्रवाई पर बोले CM, भ्रष्टाचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
CM DHAMI BAITHAK

हरिद्वार में शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द करने के मामले में विजलेंस की टीम की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है।

भ्रष्टाचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। जो भी भ्रष्टाचार करेगा उसे बक्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच चल रही है। जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी फिर चाहे वह कोई अधिकारी भी क्यों ना हो।

ये है पूरा मामला

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र से शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द करने के मामले में विजिलेंस की टीम ने दो पीसीएस समेत 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें क्षेत्र में 21 बीघा शत्रु संपत्ति थी। जिसे सरकार में निहित किया जाना था। लेकिन कुछ अफसरों ने उस जमीन को भू-माफिया की मदद से खुर्द-बुर्द कर दिया।

फर्जी तरीके से कराई थी 10 से अधिक रजिस्ट्रियां

बताया जा रहा है कि मामले में फर्जी तरीके से 10 से अधिक रजिस्ट्रियां करवा दी गई है। मामले को लेकर शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने दो पीसीएस समेत 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपियों में लेखपाल और उपनिबंधक के साथ ही हरिद्वार के तत्कालीन एसडीएम हरबीर सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। तत्कालीन अधिकारियों के नाम सामने आने के बाद शासन में हड़कंप मचा हुआ है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।