Highlight : बद्रीनाथ यात्रा से लौट रही कार हादसे का शिकार, नदी में बहा चालक, नहीं लग पाया कोई सुराग - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बद्रीनाथ यात्रा से लौट रही कार हादसे का शिकार, नदी में बहा चालक, नहीं लग पाया कोई सुराग

Yogita Bisht
2 Min Read
बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा

बद्रीनाथ हाईवे पर बिरही चाड़े पर बद्रीनाथ की यात्रा से लौट रही एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई की ओर लटक गई। इस हादसे में वाहन चालक खाई में जा गिरा। रात में अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू नहीं हो पाया। सुबह फिर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। चालक का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया।

बद्रीनाथ यात्रा से लौट रही कार हादसे का शिकार

बद्रीनाथ हाईवे पर बिरही चाड़े पर शुक्रवार देर रात कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में वाहन चालक खाई में गिर गया। रात को स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ व एनडीआरएफ दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन रात में ज्यादा अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान नहीं चलाया जा सका था।

चालक का अब तक नहीं चल पाया पता

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब दो बजे महाराष्ट्र निवासी पति-पत्नी अनूप और तृप्ति बद्रीनाथ की यात्रा कर वापस लौट रहे थे। उनकी कार बिरही चाड़े के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सड़क से खाई की ओर लटक गई। इस दौरान कार चला रहा अनूप अलकनंदा नदी में जा गिरा। जबकि पत्नी तृप्ति गाड़ी में ही सुरक्षित है। पत्नी को रेस्क्यू कर लिया गया है जबकि पति का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।