Vikas Nagar में खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल

Vikas Nagar में खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल

Yogita Bisht
1 Min Read
ROAD ACCIDENT

बुधवार सुबह को देहरादून के Vikasnagar में दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

विकासनगर में खाई में कार गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा (Car Accident)

Car Accident राजधानी देहरादून के Vikas Nagar में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार खाई में गिर गई। मिली जानकारी के मुताबिक बैराट के पास ये हादसा हुआ है। इस हादसे में एक महिला की मौकेपर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू

इस हादसे की जानकारी मिलते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची गई है। पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। हांलाकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया था। लेकिन तब तक एक महिला दम तोड़ चुकी थी।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।