Sports : कप्तान धोनी ने बल्लेबाजों की लगाई क्लास, राजस्थान से मिली हार की बताई ये वजह - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कप्तान धोनी ने बल्लेबाजों की लगाई क्लास, राजस्थान से मिली हार की बताई ये वजह

Reporter Khabar Uttarakhand
4 Min Read
dhoni-jadeja

आईपीएल का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच था। ये मुकाबला राजस्थान तीन रन से जीत गया। चेन्नई को अपने ही होमग्राउण्ड पर हार का सामना करना पड़ा। इसी जीत के साथ राजस्थान पॉइंट्स टेबल पर सबसे ऊपर पहुंच गई है। कल CSK के धोनी ने बतौर कप्तान अपना 200वां मैच खेला। राजस्थान की जीत के बाद कप्तान धोनी ने हार का जिम्मा बल्लेबाजों के ऊपर थोप दिया है।

बीच के ओवरों में धीमी हो गई रनों की रफ़्तार 

चेन्नई ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 175 रन बनाए। जिसके जवाब में CSK ने शुरूआती ओवरों में काफी अच्छा स्कोर खड़ा किया। चेन्नई ने 10वें ओवर तक एक विकेट के नुकसान के साथ 78 रन बनाए। लेकिन  इसके बाद से ही विकेट गिरने शुरू हो गए थे। साथ ही बीच के ओवरस में चेन्नई धीमी गति से रन बना रही थी। जहा अजिंक्य रहाणे ने 19 गेंदों में 31 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे आठ रन बनाकर आउट हो गए। मोइन अली  सात और अंबाती रायुडू एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आखरी बल्लेबाजी जोड़ी धोनी और जडेजा चेन्नई को लक्ष्य के करीब ले गए। लेकिन अंत में मैच तीन रनों से हार गए।          

 डॉट बॉल खेलने को बताया हार की वजह

धोनी ने भी कल के मैच में ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। चेन्नई को जीत की तरफ लेकर गए।लेकिन अंत में मैच जीता ना पाए। पोस्ट मैच धोनी ने कहा की बीच के ओवरों में हमे स्ट्राइक रोटेट करनी चाहिए थी। ये मैदान स्पिनरों के लिए मददगार नहीं था। लेेकिन राजस्थान के पास अनुभवी स्पिनर्स थे। बीच के ओवरों में बॉलीबाजों ने डॉट बॉल खेली। उन्होंने आगे कहा की ना ही बल्ले पर गेंद रुक कर आ रही थी और ना ही गेंद टर्न हो रही थी। जडेजा और वो (DHONI) आखरी बल्लेबाजी जोड़ी थे। इससे ये अच्छा हुआ की वो लक्ष्य के करीब तो पहुंचे।  आगे उन्होंने कहा की टूर्नामेंट के अंत में आपको नेट रन रेट प्रभावित करता है।

अंतिम ओवरों में छक्के लगाने पर धोनी ने कहा ये

धोनी ने अंतिम ओवर में छक्के लगाने पर कहा मैं ज्यादा कुछ नहीं करता। वो बस गेंदबाजों द्वारा गलती होने का इंतजार करते है। ये कुछ ऐसा है जो उनके लिए काम करता है। उन्होंने कहा की आपको अपनी ताकत पर भरोसा होना चाहिए। उनकी ताकत सीधा हिट करने की है। मैदान ने चेन्नई की बल्लेबाजी के दौरान थोड़ी ओस थी। धोनी इस बात से निराश थे की उनके बल्लेबाज इस चीज़ का फ़ायदा नहीं उठा सके।

cricket

गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश थे धोनी

धोनी ने आगे कहा की वो गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश थे। उन्होंने कहा की बतौर कप्तान उनका 200 वां मैच था। इस माइलस्टोन्स पर उनका ध्यान भी नहीं था। उनके हिसाब से कुछ फरक नहीं पड़ता की वे 199 वां मैच खेल रहे हो या 200वां। ये उनके लिए मायने नहीं रखता। उनके लिए ये मायने रखता है परिणाम क्या है और आप कैसा प्रदर्शन कर रहे है। 

आज का मैच

आपको बता दें की आज हार्दिक की गुजरात टाइटन्स और शिखर धवन की पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला है। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा। तो वहीं टॉस शाम 7:00 बजे।

Share This Article