Highlight : कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का दावा, जनता के आशीर्वाद से 2022 में फिर सत्ता में आएगी भाजपा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का दावा, जनता के आशीर्वाद से 2022 में फिर सत्ता में आएगी भाजपा

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read

हल्द्वानी : उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का कहना है की भाजपा सरकार और संगठन पूरी तरह से राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और उनके क्रियान्वयन में जुटा हुआ है, यही वजह है कि भाजपा संगठन जनता से जुड़कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने का काम करता है। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि इसी वजह से सरकार 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ जनता के आशीर्वाद से दोबारा सत्ता में आएगी। संगठन के स्तर पर भाजपा पूरी तरह मजबूत है पन्ना प्रमुख और बूथ से लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता इतना मजबूत है कि आगामी चुनाव में मजबूती के साथ हम जनता के बीच जाएंगे। और जनता के आशीर्वाद से पुनः राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।

Share This Article