Char Dham Yatra : Char Dham Yatra News : पंजीकरण केंद्र का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री, बोले जल्द बढ़ाए जाएंगे स्लॉट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Char dham yatra news : पंजीकरण केंद्र का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री, बोले जल्द बढ़ाए जाएंगे स्लॉट

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मानसून सीजन शुरी होने से पहले विभागों के साथ बैठक करने चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र ऋषिकुल परिसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण केंद्र का जायजा लिया।

चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पहुंचे सतपाल महाराज

गुरुवार को सतपाल महाराज चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सतपाल महाराज ने कहा की जल्द ही चारधाम यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण स्लॉट बढ़ाए जायेंगे। बता दें हाल में उत्तराखंड सरकार की ओर से एक दिन में केवल 3 हजार पंजीकरण की संख्या निर्धारित की गई है।

चारधाम यात्रियों के लिए भंडारे की सुविधा

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इस संबंध में भी उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को रणनीति बनाने के निर्देश दिए हैं। इधर निरंजनी अखाड़े की ओर से पंजीकरण केंद्र में चारधाम यात्रियों के लिए निशुल्क खाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिसे लेकर सतपाल महाराज ने निरंजनी अखाड़े की तारीफ की है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मानव सेवा से संतों ने धर्म नगरी ही नहीं पुरे देवभूमि के आर्थिक सत्कार का परिचय दिया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।