Big News : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, पर्यावरण मित्रों से बंधवाई राखी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, पर्यावरण मित्रों से बंधवाई राखी

Yogita Bisht
1 Min Read
Ganesh joshi

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को भाई बहन के प्यार के त्यौहार रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि मैं आशा करता हूं कि मेरी बहनों का स्नेह और आशीर्वाद इसी प्रकार मुझ पर सदैव बना रहेगा।

मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

प्रदेशभर में राखी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि आशा करता हूं कि मेरी बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मुझे ऐसे ही मिलते रहेगा।

पर्यावरण मित्र बहनों से बंधवाई राखी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर रक्षाबंधन के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण मित्र महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को राखी बांधी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि हर साल समाज के उस तबके की बहनों का आशीर्वाद उन्हें मिलता है जो स्वच्छता अभियान के लिए हर रोज कार्य करती हैं।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।