Highlight : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बड़ा ऐलान, उपनल कर्मियों की नौकरी बचाई - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बड़ा ऐलान, उपनल कर्मियों की नौकरी बचाई

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Ganesh joshi

Ganesh joshi

 

देहरादून कोटे से कैबिनेट में पहुंचे मसूरी विधायक गणेश जोशी ने पहला ही फैसला ऐसा किया है कि हर तरफ उनकी वाह वाही होने लगी है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे उपनल कर्मियों की सेवा समाप्ती के आदेश को रद्द करवा दिया है।

दरअसल विभिन्न मांगों को लेकर उपलन कर्मी पिछले काफी समय से धरना दे रहें हैं। त्रिवेंद्र सरकार ने इन आंदोलनकर्मियों की कोई सुध नहीं ली थी। आंदोलन कर रहे कर्मियों पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन के दौरान ही उनकी सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए गए थे। लेकिन इसी बीच सूबे का निजाम बदल गया। कैबिनेट में सैनिक कल्याण का विभाग गणेश जोशी के पास आ गया। गणेश जोशी ने विभाग संभालते ही मास्टर स्ट्रोक मार दिया। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में गणेश जोशी ने सेवा समाप्ती की घोषणा करने वाले आदेश को रद्द कर दिया। इस आदेश से 22000 से अधिक लोगों के फायदा पहुंचेगा जो विभिन्न विभागों में उपनल के जरिए लगे हुए हैं।

TAGGED:
Share This Article