Pauri Garhwal : कैबिनेट मंत्री ने रांसी स्टेडियम में किया योग, बोले आरोग्य रहने के लिए योग है जरूरी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कैबिनेट मंत्री ने रांसी स्टेडियम में किया योग, बोले आरोग्य रहने के लिए योग है जरूरी

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
धन सिंह रावत ने रांसी स्टेडियम में किया योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शहीद जसवंत सिंह रावत रांसी स्टेडियम पौड़ी में योगा का शुभारंभ किया। योगा में  विभिन्न लोगों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्रासन, योग ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं के अभ्यास करते हुए उनके शरीर के लिए फायदे बताए। 

आरोग्य रहने के लिए योग है जरूरी

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर चर्चा करते हुए योग को जीवनशैली में शामिल करने को कहा। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्म-नियंत्रण भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि योग जीवन का वह दर्शन है जो मनुष्य को उसकी आत्मा से जोड़ता है। धन सिंह रावत ने कहा कि आरोग्य रहने के लिए योग जरूरी है, जो कुछ आज योग कार्यक्रम में सिखाया गया है उसे जरूर अपने जीवन में अपनाएं।

डिग्री कॉलेज में की जाएगी योगा प्रशिक्षक की तैनाती

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रत्येक डिग्री कॉलेज में एक-एक योगा प्रशिक्षक की तैनाती की जाएगी और प्रदेश के 1800 वैलनेस सेंटरों में भी योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।