पंजाब के बठिंडा में यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी बस पुल से सीधे गंदे नाले में जा गिरी, जिसके बाद ये दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे का शिकार हुई बस में करीब 50 यात्री सवार थे।
शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला
प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। कई यात्री गंभीर रुप से घायल है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बस में फंसे लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। ये हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे को लेकर ये आशंका जताई जा रही है कि बारिश हो रही थी और शायद बस की रफ्तार बहुत तेज थी इसी के चलते हादसा हुआ है।