गुरूवार दोपहर यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जबकि 11 लोगों को भी चोटें आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी बस
टिहरी में डिवाइडर से टकराकर यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलट गई। बस के हादसे का शिकार होने पर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में एक महिला की गंभीर रूप से घायल हुई है। जबकि 11 और लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ भिजवाया गया है।
अनियंत्रित होने के कारण हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर दो बजे करीब हुई। बस हरिद्वार से उत्तरकाशी जा रही थी। इसी दौरान उनियाल गांव के पास बस (UK 10 पी ए 0059) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है।