Big News : बड़ा हादसा : भीमताल में बस खाई में गिरी, चार की मौत, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अस्पताल पहुंच जाना घायलों का हाल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ा हादसा : भीमताल में बस खाई में गिरी, चार की मौत, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अस्पताल पहुंच जाना घायलों का हाल

Yogita Bisht
5 Min Read
bhimtal bus accident

नैनीताल जनपद के भीमताल में बस गहरी खाई में गिरी है। इस हादसे में चार लोगों की मौत की खबर आ रही है। वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल हैं। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है। हादसे में एक बच्चे की मौत की खबर सामने आ रही है।

7 months agoDecember 25, 2024 5:00 PM

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अस्पताल पहुंच जाना घायलों का हाल

भीमताल हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 लोग घायल हैं। जिसमें से 21 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अस्पताल पहुंची जहां उन्होंने घायलों का हाल जाना। इसके साथ ही कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

accident
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जाना घायलों का हाल
7 months agoDecember 25, 2024 4:25 PM

21 घायलों को हायर सेंटर किया रेफर

भीमताल हादसे में अब तक अब तक 24 घायल यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। इस हादसे में चार लोगों (एक बच्चा, एक महिला, दो पुरुष) की मौत की पुष्टि की गई है। जबकि 21 घायलों को हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

7 months agoDecember 25, 2024 4:02 PM

हादसे के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल को रखा अलर्ट पर

बता दें कि भीमताल बस हादसे के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है। घायलों को लेकर 15 एम्बुलेंस हल्द्वानी भेजी गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जिस स्थान पर हादसा हुआ है वहां पर चढ़ाई होने के कारण मरीजों को खाई से ऊपर सड़क पर लाने में दिक्कत हो रही है। एसडीआरएफ, पुलिस के साथ ही स्थानीय लोग भी रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।

accident
खड़ी चढ़ाई के चलते रेस्क्यू में आ रही दिक्कत
7 months agoDecember 25, 2024 3:54 PM

भीमताल बस हादसे में एक बच्चे समेत चार की मौत

भीमताल बस हादसे में मरने वालों का आंकड़ा चार हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक बच्चे, एक महिला और दो पुरूषों की मौत हुई है। बस में चालक सहित 27 लोग सवार बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू कार्य अभी भी जारी है। गंभीर रूप से घायल लोगों को हल्द्वानी रेफर किया जा रहा है।

7 months agoDecember 25, 2024 3:19 PM

भीमताल हादसे में मरने वालों की संख्या हुई तीन

भीमताल बस हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बस हादसे में जान गंवाने वालों में 2 पुरुष और एक महिला शामिल है। जबकि दर्जनों लोग घायल हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है।

accident
7 months agoDecember 25, 2024 3:09 PM

सलड़ी के पास गहरी खाई में गिरी रोडवेज की बस

आपको बता दें कि नैनीताल के सलड़ी में रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी है। मिली जानकारी के मुताबिक बस में कुल 25 लोग सवार थे। बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जी रही थी। लेकिन रास्ते में ही बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास 1500 फीट गहरी खाई में गिर गई। घायलों को रेस्क्यू कर सीएचसी भीमताल लाया जा रहा है।

7 months agoDecember 25, 2024 3:05 PM

रोडवेज की बस खाई में गिरी

मिली जानकारी के अनुसार कुमाऊं मंडल की रोडवेज बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही थी। इसी बीच भीमताल रानीबाग मोटर मार्ग पर आमडाली के करीब बस गहरी खाई में जा गिरी। बस में तकरीबन एक दर्जन लोगों के सवार होने की सूचना है। रोडवेज बस के खाई में गिरने के बाद मौके पर इलाके के लोगों ने सबसे पहले रेस्क्यू शुरू किया।

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने गहरी खाई में उतरकर फंसे हुए लोगों को निकालना शुरू किया। बस में सवार लोग खाई में इधर उधर गिरे हुए थे। उन्हे निकालने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

7 months agoDecember 25, 2024 3:05 PM

सीएम ने जताया दुख

वहीं इस हादसे पर सीएम धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम धामी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है ‘भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।’

accident

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।