Big News : बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, एक यात्री घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, एक यात्री घायल

Yogita Bisht
1 Min Read
बस हादसे का शिकार

बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की बस हनुमान चट्टी से ढाई किलोमीटर आगे बेनाकुली के पास हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया।

श्रद्धालुओं की बस हुई हादसे का शिकार

नुमान चट्टी से ढाई किलोमीटर आगे बेनाकुली के पास श्रद्धालुओं की एक बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस में 24 लोग सवार थे। मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार सुबह साढ़े पांच बजे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

उड़ीसा के रहने वाले हैं सभी श्रद्धालु

बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी श्रद्धालु उड़ीसा के रहने वाले हैं। इस हादसे में एक महिला को जोशना को हल्की-फुल्की चोटे आई हैं। महिला यात्री को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर भेज दिया गया है। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।