Big News : सतपाल महाराज के निशाने पर एक बार फिर आए ब्यूरोक्रेट, कैबिनेट की बैठक में उठाएंगे अधिकारियों की मनमानी का मुद्दा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सतपाल महाराज के निशाने पर एक बार फिर आए ब्यूरोक्रेट, कैबिनेट की बैठक में उठाएंगे अधिकारियों की मनमानी का मुद्दा

Yogita Bisht
2 Min Read
Bureaucrat
Bureaucrat

ब्यूरोक्रेटस को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का बड़ा बयान सामने आया है। महाराज के निशाने पर एक बार फिर ब्यूरोक्रेट आ गए हैं। सतपाल महाराज ने कहा है कि कल कैबिनेट की बैठक में अधिकारियों की मनमानी का मुद्दा उठाएंगे।

महाराज के निशाने पर एक बार फिर आए ब्यूरोक्रेट

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का ब्यूरोक्रेटस को लेकर बड़ा बयान आया है। जिसमें उन्होंने ब्यूरोक्रेटस को निशाने पर लिया है। सतपाल महाराज ने कहा है कि कल कैबिनेट की बैठक में अधिकारियों की मनमानी का मुद्दा उठाएंगे। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी के मर्ज क मामले में महाराज ने ये बयान दिया है।

ग्राम पंचायत स्तर पर दो विभागों के अधिकारियों को मर्ज किए जाने से नाराज हैं सतपाल

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी के मर्ज क मामले में महाराज ने ब्यूरोक्रेटस को निशाने पर लिया है। दरअसल कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ग्राम पंचायत स्तर पर दो विभागों के अधिकारियों को मर्ज किए जाने से नाराज हैं। उनकी नाराजगी के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मर्ज के फैसले को निरस्त कर दिया था।

महाराज ने एक बार फिर एसीआर का मुद्दा उठाया

सीएम धामी के फैसले को निरस्त करने के बाद भी नाराजगी जारी है। कल होने वाली कैबिनेट बैठक में बिना मंत्रियों की अनुमति के फैसले लिए जाने पर सवाल उठाएं जाएंगे। इसके साथ ही महाराज ने एक बार फिर एसीआर का मुद्दा उठाया है। सतपाल महाराज ने मंत्रियों को एसीआर लिखने का अधिकार मिलने का मुद्दा उठाया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।