Big News : भाजपा पूर्व मंडल महामंत्री के आवास पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बना था घर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भाजपा पूर्व मंडल महामंत्री के आवास पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बना था घर

Yogita Bisht
2 Min Read
Bulldozer

सरकारी भूमि पर बने भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री विनोद जोशी के घर पर कार्रवाई हुई है। प्रशासन ने उनके आवास को तोड़ दिया गया है। प्रशासन ने ये कार्रवाई नोटिस देने के बाद स्वंय अतिक्रमण ना हटाने के कारण की है।

भाजपा पूर्व मंडल महामंत्री के घर पर चला बुलडोजर

सरकारी भूमि पर बना भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री विनोद जोशी का आवास प्रशासन द्वारा तोड़ दिया गया है। प्रशासन ने नोटिस जारी करने के बाद स्वंय अतिक्रमण ना हटाने के बाद ये कार्रवाई की है। ग्राम खेतलसंडाखाम और मुडेली ग्राम के बीच मुडेली-ऊचीमहुवट मार्ग के किनारे 1.04 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया था।

पहले भी दी गई थी चेतावनी

भाजपा पूर्व मंडल महामंत्री को इस कार्रवाई के पहले भी आवास को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर प्रशासन ने स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। लेकिन उनेक द्वारा ऐसा नहीं किया गया। जिसके बाद प्रसाशन द्वारा ये कार्रवाई की गई है।

चार साल पहले किया था भवन निर्माण

ग्राम खेतलसंडाखाम और मुडेली ग्राम के बीच मुडेली-ऊचीमहुवट मार्ग के किनारे 1.04 हेक्टेयर सरकारी भूमि वर्ग 6/2 में दर्ज है। इस पर भाजपा पूर्व मंडल महामंत्री विनोद जोशी ने चार साल पहले घर बनाया था। जिस जमीन पर घर बनाया गया है वो भूमि पर सरकारी भूमि के रास्ते में दर्ज है।

स्थानीय प्रशासन द्वारा पहले भी मार्ग पर अतिक्रमण कर बनाए गए भवन को हटाने के लिए भवन स्वामी को नोटिस दिया गया। जिसके बाद उन्होंने स्वयं अतिक्रमण को हटाने के लिए मोहलत मांगी लेकिन भवन नहीं तोड़ा।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।