Big News : जीजा ने साली के साथ किया दुष्कर्म, अपने बहनोई से भी करवाया नाबालिग का रेप - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

जीजा ने साली के साथ किया दुष्कर्म, अपने बहनोई से भी करवाया नाबालिग का रेप

Yogita Bisht
2 Min Read
rape

हरिद्वार से एक बार फिर रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक जीजा ने अपनी ही नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं जीजा ने अपने बहनोई से भी नाबालिग का रेप करवाया।

जीजा ने नाबालिग साली के साथ किया दुष्कर्म

हरिद्वार में रिश्‍ते को कलंकित कर एक जीजा ने अपनी ही नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया। जीजा यहीं नहीं रुका। उसने अपने बेहनोई से भी नाबालिग साली का रेप करवाया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित थाना पथरी के ग्राम सुभाहेडी निवासी है। जबकि उसका ससुराल कस्बा लंढौरा में है।

अपने बहनोई से भी करवाया साली का रेप

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी एक दिन मौका देख बहला-फुसलाकर नाबालिग को अपने साथ ले गया। जिसके बाद उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इसके बाद उसने अपने बहनोई निवासी ग्राम भारापुर भोरी बहादराबाद से भी नाबालिग का रेप करवाया।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

पीड़िता द्वारा घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी गई। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने इसकी तहरीर थाने में दी है। जिसके बाद मंगलौर कोतवाली में पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।