Big News : वैष्णो देवी में भाई की गई जान, खबर सुनकर बहन ने भी तोड़ा दम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

वैष्णो देवी में भाई की गई जान, खबर सुनकर बहन ने भी तोड़ा दम

Yogita Bisht
2 Min Read
मौत RAMNAGAR

भाई बहन का रिश्ता बेहद ही खास होता है। लेकिन भाई बहन के रिश्ते से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुन हर कोी हैरान हो गया। रामनगर का एक शख्स वैष्णो देवी दर्शन के लिए गया था। जहां पर हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। इस बात की खबर जब उसकी बहन तक पहुंची तो बहन ने भी दम तोड़ दिया।

भाई की मौत की खबर सुन बहन ने भी तोड़ा दम

रामनगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक भाई की मौत की खबर सुन बहन ने भी दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक रामनगर का एक कारोबारी वैष्णो देवी यात्रा पर गए थे।

जहां पर हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई। जैसे ही रामनगर में ये खबर उनकी ममेरी बहन ने सुनी तो उन्हें भी अटैक पड़ गया। जिस कारण उनकी भी मौत हो गई।

वैष्णो देवी की सीढ़ियां चढ़ने के दौरान आया था हार्ट अटैक

शुक्रवार को देवेश अग्रवाल अपने पत्नी तृप्ति, बेटे सिद्धार्थ अग्रवाल और उज्ज्वल अग्रवाल के साथ वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। शनिवार को वो अपने परिवार के साथ कटरा पहुंचे।

मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही शाम को उन्होंने वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए सीढि़यां चढ़नी शुरू की वैसे ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

बहन को भी आया था हार्ट अटैक

भाई की मौत की खबर सुनकर रामनगर में उनकी ममेरी बहन को भी हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक देवेश अग्रवाल रामनगर के बंबाघेर के निवासी हैं। जो कि मसालों का कारोबार करते थे। परिवार में एक साथ दो मौतें होने से हड़कंप मच गया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।