Highlight : सांप के काटने से एक दिन पहले बहन की हुई थी मौत, अब भाई ने भी तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सांप के काटने से एक दिन पहले बहन की हुई थी मौत, अब भाई ने भी तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

Yogita Bisht
2 Min Read
सांप के डसने से मौत

रामनगर में सांप के काटने से शुक्रवार को एक परिवार के एक बच्चे की मौत हो गई थी। जबकि दूसरे की हालत गंभीर थी। शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान दूसरे बच्चे की भी मौत हो गई है। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

सांप के काटने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत

रामनगर के पीरूमदारा में सांप ने एक ही परिवार के दो बच्चों को डस लिया। जिसमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल था। घायल बच्चे की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। अपने जिगर के टुकड़ों की अकाल मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

काम की तलाश में दो हफ्ते पहले ही रामनगर आया था परिवार

मिली जानकारी के मुताबिक पन्ना (मध्यप्रदेश) निवासी राहुल दो हफ्ते पहले ही रामनगर आया था। यहां पर वो पीरूमदारा में रह रहा था। परिवार काम की तलाश में रामनगर आया था। यहां वो झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। मृतक बच्चों के पिता राहुल ने बताया कि बुधवार रात वो उसकी पत्नी और तीन बच्चे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे बेटा देव (6) और बेटी नित्या (4) जोर-जोर से रोने लगे।

जब उन्होंने देखा तो वहां पर सांप था और उसने दोनों बच्चों के हाथ पर डसा हुआ था। आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बेटी नित्या को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटे देव की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। लेकिन शुक्रवार को बेटे ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।