झारखंड के गिरिडीह जिले में भी पुल गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से निर्माणाधीन पुल का एक गर्डर गिर गया और एक पिलर भी झुक गया। हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि इस पुल का निर्माण गिरिडीह जिले में अरगा नदी पर किया जा रहा था।
भारी बारिश के कारण हादसा
ये घटना झारखंड की राजधानी रांची से 235 किलोमीटर दूर देवरी प्रखंड में हुई है। यह पुल अरगा नदी पर डुबरीटोला और करिहरी गांव को जोड़ने के लिए फतेहपुर- भेलवाघाटी मार्ग पर बनाया जा रहा है। शनिवार रात भारी बारिश के कारण पुल का सिंगल-स्पैन गर्डर गिर गया और एक पिलर झुक गया। ठेकेदार को उस हिस्से को दोबारा बनाने के लिए कहा गया है।
एक हफ्ते पहले हुआ था गर्डर तैयार
करीब एक हफ्ते पहले गर्डर को तैयार किया गया था और इसमें मजबूती आने के लिए कम से कम 28 दिन का समय लगता है। समय पूरा होने की वजह से गर्डर गिर गया, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है।