Highlight : मेकअप कराने आई दुल्हन की ब्यूटी पार्लर के अंदर गला रेतकर हत्या, मचा हड़कंप - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मेकअप कराने आई दुल्हन की ब्यूटी पार्लर के अंदर गला रेतकर हत्या, मचा हड़कंप

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
ankita lokhande

ankita lokhandeतलाम जिले के जावरा में रविवार सुबह मेकअप कराने ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की अज्ञात आरोपित ने गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपियों की तलाश जारी है।

इस पूरे मामले में जावरा सीएसपी पीएस राणावत ने बताया कि शाजापुर निवासी दुल्हन सोनू पिता कमलसिंह यादव परिवार के साथ सुबह ही जावरा आई थी। सोनू की शादी रविवार को नागदा (उज्जैन) के गौरव जैन के साथ होने वाली थी। दुल्हन तैयार होने बहन के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी। तभी ब्यूटी पार्लर में अज्ञात युवक आया, जिसने पहले बाहर से फोन लगाया, उसके बाद ब्यूटी पार्लर मंं घुसकर धारदार हथियार से दुल्हन सोनू की गला रेत कर हत्या कर दी। जिससे हड़कंप मच गया।

वहीं वहां मौजूद लोगों ने सोनू को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर आरोपित की तलाश जारी।

पहले भी हो चुकी है शादी, हो गया था तलाक

वहीं इस घटना से दुल्हन और दूल्हे दोनों के परिवार में मातम छा गया है।  जानकारी मिली है कि युवती सोनू यादव की कुछ साल पहले उज्जैन निवासी युवक से शादी हुई थी, कुछ कारणों से वह रिश्ता टूट गया और तलाक हो गया था। अब यह दूसरी शादी नागदा के जैन समाज के युवक से कर रही थी। मामले की जांच में शाजापुर पुलिस भी जुट गई है, जावरा पुलिस से मामले में जानकारी ली गई है।

Share This Article