Big News : ब्रेकिंग : रुड़की में कांग्रेस ने बदला अपना प्रत्याशी, अब रिशु राणा को मैदान में उतारा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

ब्रेकिंग : रुड़की में कांग्रेस ने बदला अपना प्रत्याशी, अब रिशु राणा को मैदान में उतारा

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsरुड़की: कांग्रेस ने रुड़की नगर निगम चुनाव में कार्यकर्ताओं और बड़े नेताओं के दबाव में अपना प्रत्याशी बदल दिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने श्रेष्ठा राणा को हटा कर उनकी जगह रिशु राणा को प्रत्याशी बनाया। श्रेष्ठा राणा को टिकट देने के बाद रुड़की कांग्रेस में भारी विरोध चल रहा था। पहले यशपाल राणा की पत्नी को और अब उनके भाई को टिकट दिया गया है।

रुड़क नगर निगम में टिकट बंटवारे के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में घमासान मचा हुआ है। इससे निगम चुनाव में जीत दोनों ही दलों के लिए आसान नहीं है। जहां भाजपा, कांग्रेस के असंतुष्टों को अपने पक्ष में करने में जुटी है। वहीं, कांग्रेस भी भाजपा के असंतुष्टों को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है।

Share This Article