Big News : देहरादून में दोस्त ने महिला और उसकी बेटी को चाकू से गोदा, फौजी पति लद्दाख में - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून में दोस्त ने महिला और उसकी बेटी को चाकू से गोदा, फौजी पति लद्दाख में

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
doon police

doon police

देहरादून : दून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक एक युवक ने एक महिला को चाकू से गोद डाला। इस घटना से पुलिस सहित आस पास के लोगों में सनसनी फैली हुई है। जानकारी मिली है कि जिस युवक वे महिला को चाकू से गोदा वो महिला का दोस्त है। वहीं सूचना पाकर मौके पर एसपी सिटी श्वेता चौबे आला अधिकारियों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति फौजी है और लदाख में तैनात है। महिला की एक बेटी(20) है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि बद्रीपुर में एक य़ुवक ने महिला और उसकी बेटी को चाकू से गोदकर घायल कर दिया है। सूचना पाकर मौके पर नेहरु कॉलोनी से पुलिस पहुंची और दोनों घायल मां बेटी को कैलाश अस्पताल ले जाया गया जहां महिला रजनी रावत पत्नी विनोद रावत निवासी बद्रीपुर और उनकी बेटी का इलाज चल रहा है। जानकारी मिली है कि महिला रजनी रावत की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

वहीं जानकारी मिली है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ में जुट गई है।

Share This Article