Big News : बड़ी ख़बर: 6-6 महीने के लिए सस्पेंड होंगे भाजपा के दोनों लड़ाकू विधायक ! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी ख़बर: 6-6 महीने के लिए सस्पेंड होंगे भाजपा के दोनों लड़ाकू विधायक !

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
deshraj karnwaal

deshraj karnwaalदेहरादून: भाजपा के लड़ाकू विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और देशराज कर्णवाल पर पार्टी लेवल पर बड़ी कार्रवाई की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्टों से लेकर सोशल मीडिया तक हर कहीं भाजपा की ओर से दोनों को छह-छह महीने के लिए सस्पेंड करने की चर्चा चल रही है। हालांकि अब तक मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान भाजपा की ओर से सामने नहीं आया है।

विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और देशराज कर्णवाल के बीच पिछले दिनों लंबी जुबानी जंग चली। दोनों एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे थे। यहां तक की दोनों ने गोली मारने और पहलवानी करने तक की चुनौती दे डाली थी। बाद में सीएम ने दोनों की सुलह कराई, लेकिन उसके बाद भी जुबानी हमले जारी रहे।

भाजपा ने मामले की जांच भाजपा अनुशासन समिति को सौंपा था। समिति ने जांच के बाद दोनों विधायकों को अपनी सफाई देने के लिए तलब किया। समिति के सामने देशराज कर्णवाण तो पेश हुए, लेकिन चैंपियन ने कई बार गच्चा देने के बाद आखिरी चेतवानी के बाद समिति को अपना जवाब सौंपा। माना जा रहा था कि भाजपा अनुशासन समिति कोई बड़ा फैसला लेगी। फिलहाल सूत्रों के हवाले से जो जानकारी आ रही है। उसके अनुसार दोनों विधायकों को छह-छह माल के लिए सस्पेंड किया जा सकता है।

Share This Article