Entertainment : सुशांत सिंह राजपूत की बहन के खिलाफ दायर केस खारिज करने से हाईकोर्ट का इंकार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सुशांत सिंह राजपूत की बहन के खिलाफ दायर केस खारिज करने से हाईकोर्ट का इंकार

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
sushant singh rajput
FILE

 

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती का केस बरकरार रखा है।  हाई कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह के खिलाफ दर्ज FIR  खारिज कर दी लेकिन दूसरी बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ आरोप बरकरार रखा है।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन के वकील ने कहा है कि वो इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर यह केस दर्ज किए गए थे। इस शिकायत में रिया ने सुशांत की बहनों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सुशांत के लिए फर्जी प्रिस्क्रिप्शन बनवाया और इसी के आधार पर सुशांत को दवाएं दीं गईं।

फर्जी प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर सुशांत को दवाएं देने के एक हफ्ते बाद ही सुशांत ने आत्महत्या कर ली थी। रिया की ओर से सुशांत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत देने के बाद पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने (Abetment to suicide) का केस दर्ज किया था. बांद्रा पुलिस ने मामले में आईपीसी की 420 ,464,465,466,468,474,306 ,120B /34 के साथ ही NDPS कानून की धाराएं  8(1),21,22 ,29 के तहत भी की धाराएं भी लगाई थीं.

Share This Article