Big News : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में दो की मौके पर ही मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में दो की मौके पर ही मौत

Yogita Bisht
2 Min Read
त्यूनी हादसा

कथियान-डांगूठा मार्ग पर ऐठान के पास शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बोलरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गरही खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह हादसे की जानकारी मिले पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बोलेरो खाई में गिरने से दो की मौके पर ही मौत

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी जिले के सीमांत त्यूणी तहसील के शिलगांव खत के कथियान-डांगूठा मार्ग पर ऐठान के पास हादसा हुआ। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। हादसे में ग्राम ऐठान निवासी जयेंद्र सिंह (48) व हुकम सिंह (40) दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सेब के बगीचे से रात को लौट रहे थे घर

बताया जा रहा है कि जयेंद्र सिंह (48) व हुकम सिंह (40) दोनों अपने सेब के बगीचे से रात को घर को लौट रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को शनिवार सुबह मिली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से ऐठान गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।