Highlight : भागीरथी नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भागीरथी नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त

Yogita Bisht
1 Min Read
Sold the dead body of his 16 year old daughter for lakhs, then got married with a dead body, know the whole matter

भागीरथी नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पंचायत नामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

भागीरथी नदी किनारे मिला अज्ञात महिला का शव

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी जिले के मनेरा क्षेत्र के कुछ लोगों ने रविवार सुबह भागीरथी नदी किनारे पर एक शव देखा। शव देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

60 वर्ष से अधिक लग रही है उमर

बताया जा रहा है कि शव बुजुर्ग महिला का है। जिसकी उम्र 60 वर्ष से ज्यादा लग रही है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि शव का पंचायत नामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।