Haridwar : मंगलौर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे, कई लोग घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मंगलौर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे, कई लोग घायल

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
दो पक्षों मे खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे, कई लोग घायल

हरिद्वार में दिन पर दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां पुलिस के सामने दो पक्षों में मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे

घटना गुरुवार की है। दिनदहाड़े दो पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था। लेकिन आरोपियों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं था।

इलाके में दहशत

दोनों पक्षों के बीच हुई इस मारपीट में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ कार्यवाही करने की तैयारी मे जुट गई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत मच गई है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।