Big News : बेलड़ा में एक बार फिर हुआ खूनी संघर्ष, दो गुटों में हुए टकराव में बुजुर्ग को लगी गोली - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बेलड़ा में एक बार फिर हुआ खूनी संघर्ष, दो गुटों में हुए टकराव में बुजुर्ग को लगी गोली

Yogita Bisht
2 Min Read
marpeet in roorkee अज्ञात कार सवार युवकों ने परीक्षा देने जा रहे छात्र का अपहरण कर की मारपीट

दो महीने पहले बेलड़ा ग्राम में दलित और रोड बिरादरी के बीच हुआ टकराव शांत भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर से दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में एक बुजुर्ग को गोली लग गई है।

बेलड़ा में एक बार फिर हुआ खूनी संघर्ष

बेलड़ा गांव में दो महीने पहले हुआ बवाल अब तक शांत हुआ भी नहीं था कि एक बार फिर से बेलड़ा में खूनी संघर्ष हो गया है। रविवार की शाम एक बार फिर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। ये विवाद रोड बिरादरी के ही दो गुटों में हुआ है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। जिसमें एक बुजुर्ग को गोली लग गई।

बुजुर्ग को लगी गोली, गंभीर रूप से घायल

बेलड़ा गांव में हुए विवाद में बुजुर्ग व्यक्ति के हाथ में गोली लगी है। जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी गांव में पहुंचे।

उन्होंने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके साथ ही घायल को रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

फसल काटने के मेहनताने को लेकर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि बेलड़ा ग्राम निवासी महेंद्र सिंह मशीन से धान की फसल काटने का काम करते हैं। फसल काटने के मेहनताने को लेकर मामूली कहासुनी में विवाद हो गया।

आरोप है कि कहासुनी के बाद एक बार मामला शांत हो गया था। लेकिन कुछ ही देर बाद एक पक्ष के लोग धारदार हथियार लेकर आ गए। जिसके बाद उन्होंने फायरिंग भी कर दी। जिसमें एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।