Dehradun : नारी निकेतन के दरिंदों पर दोष सिद्ध, गुप्त पत्र से हुआ था खुलासा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

नारी निकेतन के दरिंदों पर दोष सिद्ध, गुप्त पत्र से हुआ था खुलासा

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
dabee khabren

dabee khabrenदेहरादून:देहरादून के नारी निकेतन में सवंवासनियों से दुष्कर्म और गर्भपात का मामला सामने आया था। उस मामले में कई नाम सामने आए थे। जांच में कई चेहरे बेनकाब भी हुए थे। मामले में अपर जिला जज की षष्ठम अदाल ने सभी नौ आरोपियों को दोषी करार दिया है।

शासकीय अधिवक्ता संजीव सिसौदिया ने बताया कि आज देहरादून में अपर जिला जज षष्ठम की अदालत में सभी नौ आरोपियों का दोष सिद्ध हुआ। उन्होंने बताया कि दोषियों की सजा पर आने वाले सोमवार को बहस होगी।

साल 2015 में देहरादून नारी निकतन में संवासिनियों से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के बाद भ्रुण छुपाने का मामला सामने आया था। इस पूरे मामले का खुलासा एक गुप्त पत्र से हुआ था जो अमर उजाला.काॅम ने इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की है।

Share This Article