Big News : भाजपा का स्थापना दिवस आज, सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में किया पार्टी का झंडारोहण - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भाजपा का स्थापना दिवस आज, सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में किया पार्टी का झंडारोहण

Yogita Bisht
3 Min Read
BJP's foundation day

आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। सीएम ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के 43 वें स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडारोहण किया। इसके साथ ही भाजपा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

भाजपा स्थापना दिवस पर सीएम ने किया झंडारोहण

भारतीय जनता पार्टी का आज 43 वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी का झंडारोहण किया। जिसके बाद सीेम धामी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। सीएम धामी ने कहा कि जिन्होंने पार्टी के लिए योगदान दिया मैं ऐसे महापुरुषों को नमन करता हूं।

सीएम धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित

भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सेवाभाव से लगी हुई है।

देश की अन्य पार्टियों और हमारी पार्टियों में एक अंतर है, वहां भी कार्यकर्ता होते हैं। लेकिन भाजपा के लाखों करोड़ों कार्यकर्ता एक ध्येय के साथ निस्वार्थ भावना के साथ काम करते हैं।

कांग्रेस की सरकार ने गरीबों के बारे में ज्यादा नहीं सोचा

सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पंडित दीन दयाल उपाध्याय को नमन करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद देश के अंदर कांग्रेस की सरकार बनी लेकिन इसमें गरीबों के बारे में ज्यादा नहीं सोचा गया।

स्व. अटल बिहारी वाजपेई के कहे शब्द अंधेरा छटेगा, फूल खिलेगा आज हो रहे हैं सत्य साबित

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में कश्मीर के अंदर धारा 370 को खत्म किया गया। इसे खत्म करने की दूरदर्शी सोच भी पीएम मोदी की है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छह अप्रैल 1980 को पार्टी अस्तित्व में आई थी। पार्टी के पहले अधिवेशन में स्व. अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था कि अंधेरा छटेगा, फूल खिलेगा आज ये सत्य साबित हुआ।

2024 में भाजपा बहुमत की सरकार बनेगी

1994 के चुनाव में पार्टी को केवल 2 सीटें मिली थी। तब सत्तासीन पार्टी से जुड़े लोग पार्टी पर हंसते थे। व्यंग भी किया करते थे। लकिन आज उनके सिर शर्म से झुक जाते हैं। सीएम धामी ने कहा कि आज हमें ये भी संकल्प लेना है कि 2024 में भाजपा की प्रचंड नहीं बल्कि दो तिहाई बहुमत की सरकार बनेगी।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।