Udham Singh Nagar : BJP कार्यकर्ताओं ने 101 फीट के तिरंगे झंडे के साथ निकाली यात्रा, लोगों से की ये अपील - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

BJP कार्यकर्ताओं ने 101 फीट के तिरंगे झंडे के साथ निकाली यात्रा, लोगों से की ये अपील

Yogita Bisht
2 Min Read
तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाजपुर में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के लोगों से अपने घरों और दुकानों पर तिरंगा झंडा लगाने की अपील की और भारत माता की जय के नारे लगाए।

101 फीट के तिरंगे झंडे के साथ निकाली यात्रा

देशभर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते बाजपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने 101 फीट के तिरंगे झंडे के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा बाजपुर की राम भवन धर्मशाला से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए धर्मशाला में समाप्त हुई।

tiranga yatra
तिरंगा यात्रा

लोगों से की घरों में तिरंगा झंडा लगाने की अपील

तिरंगा यात्रा के दौरान युवाओं में खासा जोश दिखाई दिया। जहां कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। लोगों से अपने घरों और दुकानों पर तिरंगा झंडा लगाने की अपील की। इस दौरान पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार ने कहा कि ये तिरंगा यात्रा देश के उन वीर सपूतों को समर्पित है, जिन्होंने तिरंगे झंडे की आन बान शान के लिए अपना बलिदान दिया।

वहीं भाजपा नेता मंजीत सिंह राजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। उसे सफल बनाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपने घर और दुकानों पर तिरंगा झंडा लगाने की अपील की है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।