National : संविधान फाड़ना चाहती है बीजेपी, करोड़ों लोगों को लखपति बनाएगी कांग्रेस, राहुल का पीएम मोदी पर निशाना - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

संविधान फाड़ना चाहती है बीजेपी, करोड़ों लोगों को लखपति बनाएगी कांग्रेस, राहुल का पीएम मोदी पर निशाना

Renu Upreti
3 Min Read
BJP wants to tear the Constitution
BJP wants to tear the Constitution

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने पीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जल जंगल और जमीन को उद्योगपतियों के हवाले करना चाहते हैं। ये आरोप उन्होनें झारखंड के चाईबासा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बोली। इसी के साथ राहुल गांधी ने सत्ता में आने वाले करोड़ों लोगों को सत्ता में आने पर लखपति बनाने का वादा किया।

अपने संबोधन को शुरु करते समय राहुल गांधी ने जौहार शब्द का इस्तेमाल किया। जिसका अर्थ होता है सबका कल्याण करने वाली प्रकृति की जय। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 22 अरबपति बनाए। अब कांग्रेस लखपति बनाएगी।

इंडी अलायंस के नेता संविधान बचाएंगे

राहुल गांधी ने कहा यह लोकसभा चुनाव संविधान और आदिवासियों, गरीबों और पिछड़ों के अधिकारों को बचाने के लिए हैं। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सबसे पहले गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी। राहुल ने कहा कि इंडी अलायंस के नेता संविधान को बचाने के लिए अपने जीवन का बलिदान देने के लिए तैयार है।

हम करोड़ों लोगों को लखपति बनाएंगे

राहुल ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन को 14-15 उद्योगपतियों के हवाले करना चाहते हैं। उन्होनें 10 साल के कार्यकाल में 22 लोगों को अरबपति बनाया है। सत्ता में आने पर हम करोड़ों लोगों को लखपति बनाएंगे और गरीब महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये देंगे। इसी के साथ राहुल गांधी ने बेरोजगार डिप्लोमा धारकों, स्नातकों को एक सालकी ट्रेनिंग प्रदान करने का वादा भी किया।

संविधान की कितान दिखाकर क्या बोले?

इस दौरान राहुल गांधी ने संविधान की किताब दिखाते हुए कहा कि, बीजेपी इसे फाड़ना चाहती है। इसी किताब से आपको आरक्षण मिलता है, नौकरी मिलती है, शिक्षा मिलती है। यह मिट जाएगा तो आदिवासी नहीं रहेगा। सारा का सारा 10 से 15 अरबपतियों के हाथ में चला जाएगा। संविधान की रक्षा के लिए हम जान देने को तैयार है। आदिवासी देश की जमीन का पहला मालिक है।

Share This Article